यादें आपके प्यार की (Memories of your love)

1👉 जिंदगी में अब तो साथी है ना कोई मंजिल,
किस तरफ जाऊं यह मुझको समझ आता नहीं,
जिन्हें चाहता हूं मैं,उन्हें पाना है मुश्किल यारों,
किस तरह पाऊँ उन्हें यह मुझको समझ आता नहीं।

                         *********

2👉  लोगों ने तो समझाया यहां मुझको बहुत यारों,
किसी को इस कदर चाहना तो एक नादानी है,
मगर मैं कैसे भुला दूं वो यादें उनकी,
वह हसीन यादें ही तो अब मेरी जिंदगानी है।

                        **********

3👉  मैं कैसे भुला दूं वह प्यारा सा मुखड़ा,
वो हर एक अदा जो उनकी कातिल है,
उनसे यह दूरियां दोष नहीं है मेरी किस्मत का,
मेरे अपनों की बेवफाई भी इसमें शामिल है।

                       ***********

4👉 मैं कैसे भुला दूं वो बंद होठों में हंसना उनका,
हमसे एक रोज ना मिलकर तड़पना उनका,
वो प्यारे हाथों और उंगलियों का छूना हमको,
प्यार-प्यार में ही हम पर वह बरसना उनका।

                       ***********

5👉 यह क्याें होता है हर बार मेरे साथ यारों,
उनको मैं चाहता हूं पर पा नहीं सकता,
क्या यह दोस्त है मेरा या मेरी किस्मत का,
कि कभी भी अपना मैं किसी को बना नहीं सकता।

                       ************

Comments

Popular posts from this blog

Tum sirf mere ho

दिल-ए-नादान

बर्बादी मेरे प्यार की