बर्बादी मेरे प्यार की

1👉 इतना तो बता दो हमको कि ये कैसा सिला दिया,
क्यों तुमने मुझे इस कदर बर्बाद कर दिया,
उम्र भर के लिए मांगी थी तेरी जुल्फों की कैद,
मगर तुमने तो हमें जिंदगी से ही आजाद कर दिया।
                       ********

2👉 तुझको अपना बनाने के लिए हमने सब कुछ खोया सनम,
दिल के है सौ टुकड़े हुए तूने ऐसा किया सितम,
हर कतरा अपने दिल का तेरे नाम कर दिया,
क्यों तुमने मुझे इस कदर बर्बाद कर दिया।

                       *********

3👉 कैसे बीते हैं पल अब मेरे ,
अब तुझसे क्या यह कहना,
तुझे खुश देखना चाहते हैं ,
बस यही है तमन्ना,
हमने तो तेरा हर गम अपने नाम कर लिया,
क्यों तुमने मुझे इस कदर बर्बाद कर दिया।

                       **********

4👉 मौत भी आती नहीं ,
जीना भी नहीं चाहते,
अब सोचते हैं हम यह काश तुझसे ना दिल लगाते,
तुझसे दिल लगाकर जीना अपना दुश्वार कर दिया,
क्यों तुमने मुझे इस कदर बर्बाद कर दिया।

                         **********

5👉 तुम बेवफा हो, हरजाई हो, भरोसा नहीं यह होता,
दौलत के बदले दिल मिले सौदा नहीं है ये होता,
मेरी जिंदगी में क्यों तुमने तो तुफान भर दिया,
क्यों तुमने मुझे इस कदर बर्बाद कर दिया।

                           ********

Comments